Search

September 27, 2026 10:19 pm

सीओ ने बकरी हाट निर्दिष्ट स्थल में लगाने का दिया निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को सरकारी मवेशी हाट हिरणपुर का निरीक्षण किया। जहां निर्धारित स्थल पर ही बकरी हटिया लगाने का सख्त निर्देश दिया। हाट स्थल में बकरियों की खरीद बिक्री न होकर सड़क किनारे हो रहा था। खरीद बिक्री के दौरान सड़क में जाम की स्थिति बन गई थी। वही मवेशियों को हाट में लाने व लेजाने में दिक्कतें हो रहा था। इस दौरान व्यापारियों द्वारा काफी मनमानी किया जा रहा था। इसको लेकर सीओ ने स्थल में पहुंचकर सख्ती बरता। उन्होंने सभी व्यापारी व क्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि सम्बन्धित जगह में ही क्रय विक्रय होगी। उन्होंने हाट में कार्यरत कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाट परिसर से मवेशियों को किसी भी वाहन में न चढ़ाया जाय। मवेशी ढोने वाले वाहनों को हाट परिसर से बाहर रखना है। परिसर में स्थित तालाब निकट जर्जर पड़े चाहरदीवारी को लेकर कर्मियों व गार्ड को निर्देश दिया कि टूटे हुए जगहों पर किसी भी हालात में बिना पास के मवेशी बाहर न निकल पाए। सरकारी नियमानुसार मवेशियों की क्रय विक्रय हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!