Search

October 7, 2026 5:56 pm

कांग्रेस पार्टी ने युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया।

सतनाम सिंह

झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष और पाकुड़ यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा ने मंगलवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत नरोत्तोमपुर के विक्रमपुर,जोगीगुरड़िया, , में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील की। ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • 50 वर्ष उम्र औरत को पेंशन योजना
  • बिजली बिल माफी योजना
  • 200 यूनिट फ्री बिजली
  • मैया सम्मान योजना, जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह में दी जाएगी, अगर पुनःइंडिया गठबंधन की सरकार बनती है।

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में आबुओबाईदा, आलिफ अख्तर, आकलिमा बीबी, आजमेरून बीबी, बिलकेस बीबी, हासिना बीबी, साहनाज बीबी, लाजो बीबी, आतिकुर शेख, बिल कासिम शेख, उजिर शेख, आकमोदोन शेख,आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!