Search

May 12, 2026 1:51 pm

उपायुक्त ने 14 मिट्रिक टन कच्चू से भरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर मलेशिया के लिए किया रवाना।

सतनाम सिंह

गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण भारत सरकार, जिला प्रशासन पाकुड़ तथा जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वाधान में जिले के किसानों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन सह कच्चू निर्यात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही 14 मिट्रिक टन कच्चू का निर्यात पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड के पलसा से मलेशिया के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेडा के अध्यक्ष अभिषेक देव,आईएएस के द्वारा वर्चुअल मोड एवं उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम की शूरूआत में अपेडा के क्षेत्रीय प्रबंधक सीताकांता मंडल के द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम का उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा इस तरह के एक्सपोर्ट निरन्तर जारी रखने पर अपेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने किसानों को निर्यात को निरंतर जारी करने अपेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया।उपायुक्त ने किसानों को निर्यात तकनीकी जानकारी और फसल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुप्रभा मालिक, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर अपेडा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस के द्वारा अपने संबोधन में किसानों को एक्सपोर्ट करने में तकनीकी जानकारी एवं फसल प्रबंधन के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में अपेड़ा के कोलकाता, मुम्बई एवं गुवाहाटी के कार्यालय से भी प्रतिनिधिगण जुड़े रहे। इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, KVK के वैज्ञानिक एवं चास हाट से जुड़े लगभग 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वही इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी,डीएलएम-जेएसएलपीएस, अपेडा से जुड़े एक्सपोर्टर गोपाल साहा आदि भी उपस्थित रहे।

img 20240229 wa00167742590501892790588
img 20240229 wa00153386238311969315832

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!