Search

October 7, 2026 7:06 pm

उपायुक्त ने धनीगोड़ा में आम बागवानी योजना का किया निरीक्षण, किसानों को सराहा।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ाघघरी पंचायत अंतर्गत धनीगोड़ा गांव का दौरा किया। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेम्स मालतो की जमीन पर एक एकड़ में विकसित आम बागवानी, जलकुंड और नाडेप का जायजा लिया। उपायुक्त ने किसान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!