Search

April 20, 2026 6:12 am

उपायुक्त ने की कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा।

जिले में कृषि क्षेत्र में अपार संभावनायें, योजना से पात्र किसानों को जोड़े, उपायुक्त।

प्रशांत मंडल

उपायुक्त ने सर्वप्रथम पीएम कुसुम योजना के समीक्षा के क्रम में द्वितीय वर्ष 2023-24 में 34 किसानों को अप्रूव्ड योजना को संबंधित जरेडा के माध्यम से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 32 लाभुकों को अप्रूव्ड कर तुरंत योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में दस दिनों के अंदर एक हजार किसान को ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया। पीएम किसान योजना के समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पीएम किसान अंतर्गत किसानों का डाटाबेस को मर्ज करते हुए गलतियां/ खामियां को अलग करने एवं लंबित डाटा अंतर्गत ई-केवाईसी 4 हजार से कम कर 2 हजार तक लाने का निर्देश दिया गया। कृषि से संबंधित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कार्य करने हेतु एवं पीएम किसान में त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया। वहीं झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत दर्शाए गए 1254 लंबित किसानों को दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधते हुए ई-केवाईसी की प्रकिया करायीं जाएं। आवश्यकतानुसार उक्त क्षेत्र में कैम्प करवाते हुए ई-केवाईसी को पूर्ण करवायें। इसके अलावा चितलो फार्म लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कृषि फार्म चितलो में कृषक पाठशाला योजना के क्रियान्वयन हेतु संस्था स्कोप को निर्देश दिया की त्वरित गति से कार्य करते हुए देखने, दिखाने कार्य का प्रदर्शन करें। साथ ही पेपर पर चितलो फार्म का मानचित्र अंकित करते हुए कायों का बिंदुबार दर्शाया जाए। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 25-02-2026
img 20241202 wa00427911601678161062527

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!