Search

May 9, 2026 11:22 am

चुनावी यात्रा व मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए कई दिशा निर्देश।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पत्रांक 256/07/2024 के आलोक में सभी विधनसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनावी यात्रा/ जनसभा कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा तैयार करने को लेकर पाकुड़ प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक की अध्यक्षता में व जिलाअध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की उपस्थिति में एक विशेष बैठक किया गया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सामने विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए गठबंधन धर्म पालन करने के लिए विशेष रूप से चर्चा किया गया। साथ ही झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि 03 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत सचिवालय में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं उपस्थित होकर 21वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के महिलाओं को प्रतिमाह 1000/-के लिए फार्म भरने में सहयोग करेंगे । तथा किसी भी प्रकार की समस्या को पंचायत स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्त्तागण निदान करेंगें। इस बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, मुखिया आबूताहेर शेख, गुलाम रसूल, ऐनुल हक, यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर मोo आनसरुल हक, रामविलास महतो, पलाश शेख, जलालुद्दीन शेख, नईमुद्दीन शेख, फरमान अली, आनुकूल शेख, सेतारुल शेख, असीकुल शेख, मंसूर शेख, जियाउल शेख, हैदर अली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!