Search

April 28, 2026 2:31 am

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण।

सतनाम सिंह

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों का शनिवार देर शाम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, नियंत्रण कक्ष, ईवीएम कोषांग, निर्वाचन कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग का निरीक्षण कर कोषांगों के कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। सभी कोषांग के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी चीजें अच्छे से सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी कोषांग के कायों को देखकर संतुष्ट हुए और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित कि किया चुनाव कार्य में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे, कोई भी समस्या हो तो उसकी सूचना हमें तुरंत दें। साथ में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20241020 wa00074886646745598408348

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!