Search

June 9, 2026 12:54 am

जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ देकर पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू का किया स्वागत।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल मुर्मू गुरुवार पूर्वाह्न पाकुड़ जिला बीस सूत्री कार्यालय पहुँचे। जिला बीस सूत्री कार्यालय, पाकुड़ पहुँचने पर बीस सूत्री जिलाउपाध्यक्ष सह झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम ने पुष्पगुच्छ देकर हेमलाल मुर्मू का स्वागत किया। हेमलाल मुर्मू ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव से उनका कुशल क्षेम पूछकर वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़, उपाध्यक्ष दयानन्द भगत, प्रखंड संयुक्त सचिव कमरुद्दीन शेख़,स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, आलेकुम आलम, जाकिर शेख़, युसुफ खान, प्रकाश हांसदा, सुभान हांसदा, मोतहर हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!