सतनाम सिंह
पाकुड़ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया आपको बता दे 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलाए जा रहे फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर परिषद के प्रशासक राजकमल के द्वारा सभी गार्बेज व्हीकल को जागरूकता अभियान के रूप में बैनर एवं जिंगल के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l इस कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फाइलेरिया के मुफ्त दवा पिलाई जाएगी l कार्यक्रम 10 से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा प्रशासक ने शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया l कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के कमी के साथ नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे l






