Search

May 9, 2026 8:52 pm

ढुलीबॉंध में भैसा लड़ाई का मेला, उमड़ा जनसैलाब, मंच से गूंजी हेमंत सरकार की योजनाएं।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। पंचायत मानिकपुर के ग्राम ढुलीबॉंध में बुधवार को परंपरागत भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। आयोजन स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी और प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद शामिल हुए। आयोजकों ने उनका स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज से किया। संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि भैसा लड़ाई सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि यह हमारी परंपरा और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है। इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति को सहेजने और हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने भी ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, जोश और परंपरा का अद्भुत संगम दिखा। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैनुद्दीन अंसारी, नसीम अहमद, जग्गू कोड़ा, टाईगर शेख, निरोज मड़ैया, मिलन सोरेन, फुल्टन शेख, पोल्टु शेख, सुरेश बेसरा, मृणाल हांसदा, इमानुएल किस्कू, प्रदीप किस्कू, नथानिएल हेंब्रम, विनय हेंब्रम, निर्मल हेंब्रम सहित क्लब के सदस्य, सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और हजारों दर्शक मौजूद रहे।

img 20250917 wa00574612382461850502977

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!