Search

May 9, 2026 1:33 pm

जमाई षष्ठी का त्योहार हर्ष और भक्ति भाव से हुआ सम्पन्न

नये जमाई कि हुई जमकर खातिरदारी

बजरंग पंडित

पाकुड़िया सहित प्रखंड के मोंगलाबन्ध, चौकिसाल, परुलिया, बन्नोग्राम, श्रीधरपाड़ा, पलियादाहा इत्यादि दर्जनों गाँवो में बुधवार को बंगाली समुदाय की सुहागिन महिलाओं के द्वारा जमाई षष्ठी त्योहार धूमधाम से मनाई गई। बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सुबह वट या बेल वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया एवं जमाई व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। जमाई षष्ठी पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में डाला में क्षमतानुसार पूजन सामग्री फल, धूप, दीप लेकर वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया। महिलाओं ने इस दिन उपवास रख कर पूजा अर्चना किया, तत्पश्चात घर में आये जमाई का पुत्रवत स्वागत सम्मान किया। पर्व में 21 प्रकार के फल एवं छह प्रकार के मिष्टान का भोग लगाया गया । बंगाली समुदाय की सुहागिनो ने इस पर्व को बट सावित्री पूजन की तरह मनाया । वधु पक्ष की ओर से बेटी-दामाद के लिए भेजे गए नये कपड़े पहनकर सुहागिनों के द्वारा वृक्ष के नीचे सुहाग की रक्षा की मनोकामना को लेकर रक्षा सूत्र बांधा गया । बांस के बने पंखों से पहले वट वृक्ष और फिर अपने पति को पंखों से हवा की गई। सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर पत्नि धर्म के पालन करने का संकल्प लिया और अपने पति की रक्षा की मनोकामना अपने-अपने इष्टदेव से की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!