Search

June 19, 2026 2:08 pm

जिस फिल्म की आंधी में उड़ गए गणपत और टाइगर नागेश्वर राव, बॉक्स ऑफिस पर पीटे 100 करोड़, अब OTT पर हुई रिलीज

[ad_1]

मुंबईः सिनेमाघरों में कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज होती हैं, जिन्हें देखने के लिए सिेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है. भले ही ये फिल्में कम बजट में बनी हों, लेकिन इनकी कहानी इतनी जबरदस्त होती है कि कोई भी खुद को ये फिल्में देखने से रोक नहीं पाता. पिछले महीने ऐसी ही एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे देखने वालों की सिनेमाघर में भीड़ लग गई. इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब फिल्म के मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं. ये फिल्म है ‘भगवंत केसरी’, जो ‘गणपत’ और ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दोनों ही फिल्मों को जबरदस्त पटखनी देते हुए कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई.

नंदमुरी बालाकृष्ण, श्रीलीला, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों वाली फिल्म अक्टूबर में रिलीज हुई थी और जैसे ही फिल्म रिलीज हुई हर तरफ इसी के चर्चे होने लगे. इसी का असर था कि कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म इस फिल्म को खरीदने की होड़ में थे. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भगवंत केसरी के राइट्स खरीदे हैं तो आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म रिलीज हो गई है.

फैंस लंबे समय से फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है. नटसिंह्मा नंदमुरी बालकृष्ण और श्री लीला की फिल्म के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने खरीद लिए हैं. यानी अब आप ये फिल्म अमेजन प्राइम पर आसानी से देख सकेंगे. फिल्म 24 नवंबर को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा चुकी है. हालांकि, अभी तक फिल्म का सिर्फ तेलुगु वर्जन ही रिलीज किया गया है.

भगवंत केसरी की बात करें तो इस फिल्म को अनिल रविपुड़ी ने डायरेक्ट किया है और शाइन स्क्रीन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. वहीं इस 100 करोड़ी फिल्म को कंपोज करने का जिम्मा थमन एस ने संभाला. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली और यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई. अब मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओटीटी पर भी जबरदस्त कमाई करेगी.

Tags: Bollywood, South cinema, South cinema News

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!