Search

April 25, 2026 4:16 am

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेल का किया गया आयोजन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के यूनाइटेड क्रिकेट क्लब रोलाग्राम,बलियापतरा के ओर से आयोजित छः दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन शुक्रवार को किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा शामिल हुए। खेल कमिटी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की इस खेल मे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने बल्लेवाजी कर फाइनल खेल का शुभारंभ किया।वही फाइनल खेल महेशपुर पंचायत के गोवलपड़ा टीम वनम तेलियापोखर पंचायत के बलियापतरा की टीम के बिच हुआ।महेशपुर पंचायत के गोवलपड़ा टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 12 ओवर मे 171 रन बनाकर टारगेट दिया ।जिसमे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलियापोखर पंचायत के बलियापतरा की टीम ने 5 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाया। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा ने खिलाड़िओ को अपने सम्बोधन मे 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं सभी को शुभकामनायें भी दिया। उन्होंने कहा की खेल मे हार जीत लगा रहता है। हेमंत सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगो को विस्तार पुर्वक जानकारी दिया एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की बाते बताई। मौक़े पर मुख्य अतिथि विजय हांसदा के हाथों विजेता टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद साथ ही ट्रॉफी देकर पुरुषकृत किया।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,साइमन मुर्मू, मुबारक करीम राजेंद्र मुर्मू,कालिदास सोरेन,जोगेंद्र मुर्मू सहित खेल कमिटी के सचिव रोहित यादव,कोषाध्यक्ष बैद्यप्रकाश मिश्रा एवं दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240126 wa00618124621263445806698
img 20240126 wa00608859962608398625667

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!