Search

April 27, 2026 10:35 pm

उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान किए एक लाख रुपये बरामद।

अब्दुल अंसारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पाकुड़िया उड़नदस्ता की टीम ने थाना क्षेत्र में चारोतरफ घूम घूम कर वाहनों की सघन जांच किया जा रहा है। इस दौरान उड़न दस्ता टीम को थाना क्षेत्र के तालवा में वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपए मोटरसाइकिल में सवार महेशपुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी रंजीत रविदास के पास बरामद करने में सफलता पाई। साथ ही उड़न दस्ता दंडाधिकारी के द्वारा पैसे को जप्त कर पाकुड़िया थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया है ताकि पैसे को जिला कोषागार में जमा किया जा सके। साथ ही मामले की जांच विशेष गठित टीम द्वारा की जाएगी की यह पैसा कहां से आया और किस कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। टीम में आरईओ कनिय अभियंता सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी ओम प्रकाश कुमार व पुलिस जवान टीम में शामिल थे। उड़नदस्ता पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर सघन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!