Search

June 17, 2026 11:38 pm

मां लक्ष्मी की प्रतिमा का धूमधाम से किया विसर्जन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के लेटबाडी़ बलरामपुर मालटोला स्तिथ धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महाआरती के बाद मां की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में स्थानीय तालाब तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही धन व ज्ञान का वर मांगते हुए मां को विदाई दी। इससे पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व महिलाओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को लक्ष्मी पूजन की बधाई दी। मां के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। विसर्जन के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!