Search

May 10, 2026 12:27 pm

छोटा घघरी में विकास की नई बयार, आदि कर्मयोगी अभियान से जनजातीय सशक्तिकरण की शुरुआत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के बड़ाघघरी पंचायत अंतर्गत छोटा घघरी गांव में मंगलवार को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान असुनता हांसदा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों व संस्थानों को सशक्त बनाना था। पंचायत सचिव जफ़रान अंसारी, रोजगार सेविका मालोती मुर्मू और प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के. सी. दास ने बताया कि अभियान के तहत सभी विभागों के समन्वय से ग्राम की वास्तविक जरूरतों और योजनाओं का चयन किया गया, जिन्हें आगामी 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की गति तेज करने में सहायक होगी। सभा में ग्राम का नजरी नक्शा तैयार करने की रूपरेखा भी बनाई गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सहायक राजेन्द्र हांसदा, ग्राम लीडर बर्नेट मरांडी, सुनीता हांसदा, दिनेश मरांडी, ईगणेश मरांडी, रसका मुर्मू, संजय मुर्मू, जल सहिया, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस की दीदियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!