Search

October 13, 2026 1:52 am

जिला स्थापना समिति की बैठक में लिपिकों की पदोन्नति पर लगी मुहर।

पाकुड़, 03 अक्टूबर। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाहरणालय के लिपिकों की निम्नतर से उच्चतर पद पर पदोन्नति संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समिति ने पूर्व के निर्णयों और आज की बैठक में हुई विचार–विमर्श के आधार पर लिपिकों की पदोन्नति को अनुमोदित किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह पदोन्नति कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और कार्यकुशलता का परिणाम है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे।
जिला स्थापना समिति ने जिला स्थापना उपसमाहर्ता को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!