Search

October 24, 2026 7:10 am

रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक थाना की अध्यक्षता में की गई।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना परिसर में सोमवार को आगामी पर्व रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सन्नी सुपभ्रात के अध्यक्षता में किया गया। शांति समिति की बैठक में रामनवमी का त्योहार शांति पूर्वक संपन्न कराने के अलावे रामनवमी शौभा यात्रा शांति पूर्वक समापन के लिए रामनवमी पूजा समिति से सलाह लेते हुए शांति पूर्ण पुजा समाप्त करने पर दो पक्षों के बीच वार्ता हुई। वही पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शौभा यात्रा शांति पूर्वक निकालेंगे, हुड़दंग गाना, विवादित गाना नही बजानी है. इस दौरान तैनात पुलिस कर्मी हुंडदंगी पर पैनी नजर रखेंगे. मौके पर थाने के दिनेश प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, रवि शर्मा, एएसआई मृत्युंजय कुमार व रामनवमी पुजा समिति के अशोक कुमार वर्मा, रोहीत यादव, सुभम कुमार, नरेन साहा, अमित अग्रवाल, बिष्णु सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!