Search

May 11, 2026 8:14 pm

सहायक संघ के सदस्यों ने हड़ताल समाप्ति का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा पंचायत सचिवालय सहायक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी को हड़ताल समाप्त कर कम पर लौटने का ज्ञापन सोपा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के अलावा सभी विधायकों एवं मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया विदित हो कि 12 मार्च के कैबिनेट में पंचायत सहायक का दर्जा देने हुआ₹2500 रुपए महीना मानदेय की घोषणा की गई है कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कम पर लौटने की जानकारी दी, पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र हंसदा ने बताया कि मांगों को लेकर राज्य के पंचायत स्वयंसेवक कर्मी 253 दिनों से हड़ताल पर थे उनकी मांगे पूरी होने पर हुए वापस कम पर लौट गए हैं,सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। मौके पर सनोज साहा, राजीव कुमार साहा बड़का टुडू,सुरेश साहा,सलोमी मालतो, मौलाना पहाड़िया,वसीम अंसारी, आफताब अंसारी,मिसिर मरांडी, आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!