Search

April 26, 2026 11:14 pm

विधायक ने लाखोॆ रूपये की लागत से बनने वाली दो योजनाओं‎ का किया शिलान्यास।

बजरंग पंडित

पाकुडिया:- महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने वृहस्पतिवार को डीएमएफटी फंड द्वारा‎ दो योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पाकुडिया प्रखंड पंचायत डोमनगडिया ग्राम डोमनगडिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय‎ में 19.00 लाख की लागत से दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष‎ निर्माण कार्य‎ एवं पंचायत‎ डोमनगडिया ग्राम जामसोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्या‎लय में 19 लाख के लागत से दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष‎ निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ व फिता काटकर किया। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ का संबंधित इलाकों में पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरुरतों को देख कर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न‎ मद की राशि से संचालित है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं। उन्होंने योजना स्थल पर उपस्थित‎ संवेदको से कहा की गुणवत्तापुर्ण कार्य कर के योजनाओं को ससमय पुरा करने का काम करेंगे। विद्यालय‎ में वर्ग कक्ष‎ का कमी रहने से छात्रों‎ को पठन पाठन करने में बहुत कठिनाई‎ का सामना करना पड़ता था लेकिन अब अतिरिक्त‎ कक्ष‎ बन जाने से छात्रों‎ को सुविधा होगा। युवा नेत्री उपासना मरांडी (पिंकी) ने कहा झारखंड सरकार भी राज्य के शिक्षा व्यवस्था और छात्रों‎ के भविष्य को लेकर काफी गंभीर है की यहाँ के छात्रों‎ को अच्छी माहौल में गुणवत्तापुर्ण शिक्षा मिल सकें इसके लिए‎ सरकार प्रयासरत है छात्रों‎ के लिए‎ योजनायें भी चला रही है जैसे मरांग गोमके पारदेशीय छात्र‎वृति योजना,सावित्रिबाई फुले योजना। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को समस्याएं बताई तथा आवेदन दिया। विधायक‎ ने इनके समाधान का भरोसा दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रीय कमेटी सदस्य‎ देवीलाल हाँसदाक्, सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलन,निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,मुनीराम मरांडी,अली मुहम्मद अंसारी,नजरूल इस्लाम,छोटू भगत,विनोद भगत,चुन्डा टुडू,कुद्दूस अंसारी,नरेश हाँसदा, सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ उपस्थित‎ थे।

IMG 20231130 WA0007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!