Search

May 1, 2026 6:48 am

मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया गया।

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 24-25 के कार्यरत एवं पूर्ण योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में एवं प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जनसुनवाई में ज्यूरी के रूप में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी,मनरेगा लोकपाल विनोद प्रमाणिक,जिला स्तरीय सदस्य सोशल ऑडिट यूनिट साहेबगंज के शंकर दास,पाकुड़ के अनंत कुमार मंडल,जेएसएलएसपीएस की वार्डन एलिजाबेथ हेम्ब्रम ने सोशल ऑडिट टीम के साथ मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण का जनसुनवाई किया जिसमें बड़ासिंहपुर,बनियापसर,बसेतकुंडी, बसंतपुर,बिचपहाड़ी, खजूरडंगाल,लागडुम,पलियादाह,फुलझींझरी सहित कुल 9 पंचायत के कई मुद्दों पर दस्तावेज,अभिलेख जमा एवं प्राक्कलन से अधिक निकासी को लेकर जुर्माना और वसूली भी अब तक किया गया।जनसुनवाई में सभी मनरेगा भेंडर,सभी रोजगार सेवक,पंचायत सचिव,मुखिया,कनीय अभियंता, सहायक अभियंता,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम सहित अन्य मौजूद थे.समाचार प्रेषण तक जनसुनवाई कार्यक्रम जारी थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!