Search

May 13, 2026 1:28 pm

मांझी परगना लाहांती बैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को मांझी परगना लाहांती बैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में की गई. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा ग्राम सभा को उचित ढंग व सही रूप से लागू किया जाय, झारखंड सरकार द्वारा वर्तमान समय में पीपीईएसए ऐक्ट को सूचक रूप से लागू किया जाय, सीएसआर के माध्यम से गांव के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विकास के कार्यों को सृदृढ़ करना, पत्थर खनन में हो रहे लीज को ग्राम सभा द्वारा पारित करते हुए जांचोपरांत दी जाने को लेकर चर्चा की गई. साथ ही बैठक में पाकुड़िया अंचल के ग्राम झड़िया के सनत सोरेन ने पैसा कानून एसपीएटी एक्ट प्रधानों अधिकार संबंधी विस्तारपूर्वक बताया गया. मौके पर सनत सोरेन, सिकानुल हांसदा, बागान मुर्मू, हरिदास मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!