सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ जिला मुख्यालय के हरिणडंगा बाजार में अवस्थित गाँधी चौक पर
सी पी आई एम के उम्मीदवार कामरेड गोपीन सोरेन के समर्थन में आयोजित रैली व प्रदर्शन में उपस्थित हुए सी पी आई एम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य मोहम्मद इकबाल ने उक्त बातें कही । उक्त रैली के दौरान मोहम्मद इकबाल ने पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि सी पी आई एम भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इस लिहाज से मुख्य उद्देश्य यही है कि केंद की वर्तमान मोदी सरकार को सत्ताच्यूत किया जाए और इस हेतु पूरे देश में इंडिया गठबंधन के घटक दल गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अपने उम्मीदवार उतार रही है लेकिन राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक ओर सी पी आई एम ने अपने उम्मीदवार के रूप में कामरेड गोपीन सोरेन को उतारा है वहीं दूसरी ओर से इंडिया गठबंधन ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विजय हाँसदा को बतौर उम्मीदवार उतार दिया है जिसके कारण इंडिया गठबंधन के चाहने वाले मतदाता के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है । सी पी आई एम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य मोहम्मद इकबाल ने आगे कहा कि विजय हाँसदा पिछले दस सालों से बतौर सांसद इस क्षेत्र की नुमाइन्दगी कर रहे हैं परंतु वे जनता के हितों के कार्य में पूरी तरीके से फेल साबित हुए हैं । मोहम्मद इकबाल ने विजय हाँसदा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दरअसल कोयला कंपनी के ठेकेदार बन गए हैं जिन्हे जनता से कोई मतलब नही रह गया है लिहाजा वे ना तो जे एम एम के हैं और ना जनता के हैं । मोहम्मद इकबाल ने आगे कहा कि इस वक्त देश को एक ऐसे गठबंधन सरकार की जरूरत है जो इस देश की केंद्रीय शक्ति से मोदी की तानाशाही सरकार को हटा सके ।






