राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): वीरग्राम गांव में बीते गुरुवार देरशाम शिक्षित दम्पत्ति द्वारा किये गए खुदकुशी ने गांव के लोग काफी मर्माहत है। लोग समझ नही पा रहे है कि आखिर पति पत्नी ने मिलकर क्यो देहलीला समाप्त किया। उधर शनिवार को मृतका नूतन देवी की शव को गांव में ही अंतिम संस्कार को लेकर परिवार सहित मायके पक्ष के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। सेवानिवृत चौकीदार जगरनाथ यादव के दो पुत्रों में बड़ा अंकीम यादव व छोटा संकीम यादव है। मृतक बीएड व एमएससी किया था , जो बाईएफ में काम कर रहा था। वही छोटा भाई गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा में पुलिस जवान के रूप में सेवारत है। वही मृतक की पत्नी बीटी की प्रशिक्षण ले रही है। मृतक के पिता के अनुसार पति पत्नी के बीच हुई विवाद के बाद दोनों ने जहर खा लिया था। झगड़े की मूल कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ में स्थित जमीन को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मृतक का विवाद हुआ था। जिसका पुष्टि अभी तक नही हो पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षित होने के बावजूद सादा जीवन जीने को आदि था। जो डेढ़ वर्ष पूर्व गोड्डा में शादी कर पैतृक घर मे ही रह रहा था। उधर थाना में इस घटना को लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। बहरहाल वृद्ध पिता ने जवान पुत्र व पुत्री को खो दिया। जिससे परिवार के सभी सदस्यों की रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।