प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जोरों—शोरों से जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को कमांडेंट सह नोडल संजय कुमार ने भी प्रखंड में पहुुंचने वाले विशेष सुरक्षा बलों के जवानों के ठहरने के प्रबंध भी शुरू कर दिए हैं। कमांडेंट संजय कुमार की अगुवाई में चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक गाइडलाइन जारी की है।प्रखंड क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा के वन विभाग के आवास,तालपहाड़ी आदि अन्य कई स्थानों का निरीक्षण किया।पुलिस के मुताबिक इन स्थानों को आगामी लोकसभा चुनावों में फोर्स के ठहरने के लिए चिन्हित किया गया है। कमांडेंट ने स्थलों का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय और विद्युत आदि का भौतिक रूप से सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान जवानों को किसी भी ही बदइंतजामी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए उन्होंने संबंधितों व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने संबंधित आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किए। मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, बीपीआरओ के.सी.दास सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।






