Search

April 28, 2026 1:07 am

बैटरी चोरी के आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा,भेजा जेल।

सतनाम सिंह

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने बैटरी चोरी करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है, आरोपी रौनक शेख को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और सघन पूछताछ की गई। आरोपी मोहम्मदपुर थाना शमशेर गंज पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दो बैटरी चोरी करते हुए पकड़ा गया और उसके पास से दो बैटरी बरामद की गईं। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 267/24 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 305 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी पर लगाम लगेगी और समाज में अपराध को कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!