सानू कुमार
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय महेशपुर में सोमवार को एसीडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम के स्थानांतरण के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने एसडीपीओ के कार्यकाल की भूरिभूरी प्रशंसा की. वही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमड़ापाड़ा गोपाल कृष्ण यादव, महेशपुर थाना प्रभारी आंनद पंडित, पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि महेशपुर से एक सच्चे और ईमानदार पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण हो रहा है. जो यहां के लोगों को लंबे समय तक खलेगा. बताते चले कि एसडीपीओ नवनीत ए0 हेम्ब्रम की होठों की मुस्कान को यहां के लोगों को काफी तरसेंगे. क्योंकि उनके मुस्कान ने बड़े-बड़े जटिल मामलों को पल भर में सूलझाया है. ज्ञात हो कि एसडीपीओ श्री हेम्ब्रम का तबादला महेशपुर से राँची कर दिया गया है. स्थानांतरित एसडीपीओ के उक्त विदाई सह सम्मान समारोह में पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई, पुलिस बल एवं उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को अनेक प्रसंशा की. वही पुलिस पदाधिकारियों ने एसडीपीओ को शोल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित की गई. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक महेशपुर प्रभु सहाय एक्का, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमड़ापाड़ा गोपाल कृष्ण यादव, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय, एसआई मुकुल भगत, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र नायक, शंभु शरण सिंह, सेवानिवृत्त एसआई कपिलदेव रविदास, एएसआई बीपीन कुमार, अनिल सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.







