Search

April 30, 2026 10:59 am

साइबर ठगी का मामला, बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये की निकासी, जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजदाहा गांव निवासी मुकेश कुमार भगत के बैंक खाते से कुछ मिनट पर – तीन किस्त में 1 लाख 20 हजार रुपये के साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। खाथाधारी के पास न किसी ठग का फोन आया न ओटीपी की जरूरत पड़ी। खाताधारी अपने साथ हुए इस प्रकार की ठगी से हतप्रभ है। मामले को लेकर मुकेश ने पाकुड़िया थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए उनके खाते से ठगी हुई राशि वापस कराने की गुहार थाना प्रभारी से की है। शिकायत पत्र में मुकेश ने बताया है कि उनके नाम से इंडस्लैंड बैंक खाता संख्या 201009494399 से दिनांक आठ अप्रैल 2025 को 11.37 बजे 50,000 रुपये, 11.40 बजे 50,000 रुपये एवं 11.44 बजे 20,000 रुपये स्वतः डेबिट हो गया है। जबकि कोई व्यक्ति का न ही उनके मोबाइल पर फोन आया है. न ओटीपी आया है और न ही किसी ने ओटीपी उनसे मांगा है। घटना से वह आश्चर्य चकित है कि आखिर उनके बैंक खाते से 120000 रुपये सिलसिलेवार एक झटके में डेबिट कैसे हो गया। मुकेश ने उनके साथ साइबर ठगी होने की आशंका जताईं है इधर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त हुई है घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!