Search

October 5, 2026 5:59 am

थाना प्रभारी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर दिलाई शपथ।

एस कुमार

महेशपुर थाना परिसर परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर थाना परिसर में थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संविधान रक्षा की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत ही हम सबको संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है। संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्य का बारी-बारी से पाठ किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!