प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत अंर्तगत जगतपुर गांव निवासी बबला सोरेन के घर पर सोमवार सुबह मिट्टी व टाली के घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपए का समान जल कर राख हो गया। बताया जा रहा है अचानक आग लग जाने से घर में रखें धान, चावल बर्तन ,जेवरात, कपड़ा, कागजात सहित अन्य हजारों रुपये की सामान जलकर मिनटों में खाक हो गया।वही बबला सोरेन ने बताया कि घर में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया अचानक घर में आग लग गया आज की लपेटे इतना तेज अधिक था कि देखते ही देखते घर सहित रखा सारा समान राख में तब्दील हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से आग में काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक घर पर कुछ नहीं बचा। साथ ही बताया कि अब ना रहने के लिए छत बचा और ना ही खाने के लिए कुछ है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया हैं। वही सीआई अनिल पहाड़ियां ने बताया कि आग लगी की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिली है। कर्मचारी सुलेमान हेंब्रम को घटनास्थल भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया जाएगा। उसके उपरांत थी पीड़ित को मुवावजा दिया जाएगा।







