Search

September 25, 2026 8:16 am

फूलों झानो हूल दिवस पर मनाई गई शहादत की गाथा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठा श्रीराम गढ़िया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के श्रीराम गढ़िया गांव के मुखिया मोड में मांझी परगना युवा मोर्चा ग्राम विकास समिति द्वारा सोमवार को फूलों झानो हूल दिवस के उपलक्ष्य में फूलों झांनो हुल दिवस मनाया गया. जहां फूलों झांनो के चित्र पर फोटो पर समाजसेवी दुर्गा मरांडी, भाजपा नेता मोजेश टुडू, पूर्व उप प्रमुख नरेन साह, समाजसेवी जनता किस्कू ने बारी – बारी से फूलों झानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. वही अतिथियों ने फूलों झांनो व सिद्धू कान्हु के जीवनी पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर श्रीराम गढ़िया खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर परेश सोरेन, लखीराम मरांडी,मरियम मुर्मू, सुभांति किस्कू, कालिदास टुडू, देवीलाल सोरेन, मीरुलाल मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।

img 20250707 wa00202395973579925703647

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!