Search

October 9, 2026 7:25 pm

एसडीपीआई प्रखंड कमेटी ने नए थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, सहयोग का दिया आश्वासन।

राजकुमार भगत

पाकुड़, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) प्रखंड कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नए थाना प्रभारी श्री गौरव कुमार से थाना परिसर में शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने, आम नागरिकों की सुरक्षा, पुलिस-जनता के बीच तालमेल बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा तथा जनता और संगठनों के सहयोग से क्षेत्र को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीपीआई प्रखंड अध्यक्ष मूसा शेख, उपाध्यक्ष दिलमोहम्मद शेख सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!