Search

June 19, 2026 8:56 pm

राज्य स्तरीय मानिटरिंग टीम ने पाकुड़िया प्रखंड के विद्यालयों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय मानिटरिंग (निगरानी) टीम ने उप निदेशक जेसीईआरटी रांची मसूदी टुड्डूके नेतृत्व में पाकुड़िया प्रखंड के कई विद्यालयों की जांच की। तीन सदस्य टीम में प्रखंड के मध्य विद्यालय तालवा सहित अन्य विद्यालयों में उप निदेशक जेसीईआरटी रांची मसूदी टुड्डू ने जेसीईआरटी सदस्य कृष्ण कुमार कर्मकार, आदित्य नारायण के साथ मिलकर विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों के नामांकन की स्थिति, शिक्षित बच्चे कितने हैं, शिशु गणना, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, प्रयास कार्यक्रम, रुआर कार्यक्रम, पोषण वाटिका, आच्छादन का प्रतिशत, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास सहित अन्य कई बिंदुओं की जांच की। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई आवश्यक मार्गदर्शन व दिशा निर्देश दिया। मौके पर संबंधित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!