Search

October 26, 2026 7:44 pm

थाना प्रभारी ने क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभारी थाना प्रभारी अमरजीत मिश्रा ने बुधवार को थाना क्षेत्र के बन्नोग्राम ,गणपुरा एवं पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न बूथों का जायजा लिया। बूथों का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सड़क की स्थिति, मोबाइल नेटवर्क, पानी, शौचालय, अन्य विभिन्न प्रकार की मूल भूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदान केंद्र के समीप स्थित गांव में ग्रामीणों से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भय मुक्त होकर मतदान करने का अपील किया। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देंजर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस संबंध में प्रभार थाना प्रभारी अमरजीत मिश्रा ने बताया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला से प्राप्त निर्देश के मद्देनजर बूथों पर सभी व्यवस्थाओं को पूरा करना है। इसी को लेकर बुथो का जायजा लिया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!