Search

August 10, 2026 10:02 am

बगैर नंबर और चालान के जा रहा था पत्थर लदा डंपर, खान निरीक्षक व थाना प्रभारी ने वाहन को किया जब्त।

पाकुड़: डीसी मनीष कुमार के सख्त आदेश के बाद जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मालपहाड़ी ओपी पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे थाना क्षेत्र के खपड़ाजोला गांव से रेलवे साइडिंग की ओर जा रहे एक स्टोन बोल्डर लदे डंपर को पकड़ा गया, जो पूरी तरह अवैध तरीके से खनिज का परिवहन कर रहा था।पुलिस जांच में सामने आया कि डंपर पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर था और न ही इंजन नंबर। वाहन की केवल चेचिस संख्या 373134CTZ112039 अंकित थी। सबसे अहम बात ये कि वाहन चालक पत्थर से संबंधित किसी भी तरह का वैध माइनिंग चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि वाहन को खनिज सहित जब्त कर लिया गया है और उसे मालपहाड़ी ओपी परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। खान निरीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रभारी ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन पर प्रशासन की नजर है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!