Search

May 13, 2026 4:44 am

पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर जिले में पुलिस पदाधिकारी को क्राइम कंट्रोल का दिया निर्देश।

जनता को परेशान किए बिना आवेदन की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें : एसपी।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । पाकुड़ के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पाकुड़ की सरजमी पर पांव रखते ही कानून व्यवस्था को पूरी तरह से कायम करने में जुट गए हैं। उन्होंने सर्वप्रथम जिले के सभी थाना क्षेत्र का अध्ययन एवं निरीक्षण किया। विधि व्यवस्था को पूरी तरह से दृढ़ता के साथ लागू करने के लिए रविवार को पुलिस केंद्र पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ ,महेशपुर, जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी, सभी शाखा प्रभारी, पुलिस एसोसियेशन, पुलिस मेंस एसोसियेशन के पदाधिकारी सदस्य, एवं पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक में सर्वप्रथम पुलिस सभा में सभी पुलिस पदाधिकारियों पुलिस कर्मियों की समस्या से अवगत हुए तत पश्चात पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक अग्रतर करवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी – जवानों को निर्देश दिया गया कि जब आम जनता अपनी समस्या लेकर आते हैं तो उन्हें अनावश्यक परेशान करना गलत है। उन्हें सही मार्गदर्शन दें जनता को समझना,समस्या का निदान करना , आवेदक की समस्या सुनकर जांचोपरांत विधि सम्मत अग्रतर करवाई करना अपना धर्म समझे । किसी भी शर्त पर बेकसूर व्यक्ति गलत शिकार ना बने। बहुत ही सोच समझकर अच्छी रणनीति से कार्य करें। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही जिले में चल रहे अवैध कोयला,पत्थर का परिवहन,भंडारण एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु पेट्रोलिंग पार्टी को भ्रमणशील रहकर मुस्तैदी के साथ सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

img 20240211 wa00211173324968587006962

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!