Search

March 14, 2026 10:45 am

पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक, थाना प्रभारी को दिए कई दिशा निर्देश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व के भांति शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थाना,ओपी प्रभारी, संबंधित शाखा प्रभारी को लंबित साईबर कांडो, यू डी केस को समीक्षा कर प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक – पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया ।कोयला चोरी पर अंकुश लगाने आदेश दिया गया। अवैध बालु,पत्थर उत्खनन,परिवहन,भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान सभी आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया।सभी थाना ओपी प्रभारी को लंबित वारंट- कुर्की , परिवाद पत्र, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट, सिटबेल्ट,रजिस्ट्रेशन इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया। न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित एफआईआर करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी से कहां की पुलिस थाने में आए सभी व्यक्तियों से शालीनता से पेश आए उनकी समस्या को सुनकर जांचों उपरांत उचित कार्रवाई करें। उनकी समस्या का समाधान करें।

img 20250111 wa00251206879638257213279

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर