Search

December 16, 2025 11:22 am

एनबी ज्वैलर्स में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया घटना को अंजाम।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित एनबी ज्वैलर्स में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अनुमानित एक से डैढ लाख रुपए का सोना-चांदी एवं नगद दस से पंद्रह हजार रुपए लेकर फरार हो गए। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान का सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी साथ ले गए।साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। घटना का पता तब चला, जब दुकान के मालिक मोंगला बांध दिनेश वर्मा ने सुबह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि गल्ली का शटर एक तरफ से उठा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि, चोर दुकान में रखी तिजोरी को नहीं तोड़ पाए। मालिक ने तुरंत थाने में सूचना दी।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह,एस आई मनोज कुमार महतो सहित अन्य पुलिस अधिकारी ने आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। दोपहर तक महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर पूछताछ एवं छानबीन किया ।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 6/25 दर्ज कर विभिन्न एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

img 20250206 wa00607585058330132813408
img 20250206 wa00612391078715769923732

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर