Search

January 21, 2026 11:51 pm

विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमों की भागीदारी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़) विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर मैदान में मुखिया संघ महेशपुर द्वारा गुरुवार से तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रख दिवंगत नेता को नमन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा एवं मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज मरांडी सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच एफसी शिव मंदिर महेशपुर और एफसी झारखंड टाइगर के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में शिव मंदिर महेशपुर विजयी रही। बीडीओ डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को मंच देने के साथ अनुशासन, भाईचारा और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं। मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज मरांडी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को ₹2 लाख और उपविजेता को ₹1.5 लाख की नगद राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पहले दिन हजारों दर्शकों ने उत्साहपूर्वक मैचों का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मुखिया संघ के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करेगा। खेल मैदान पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, सीआई उपेन्द्र यादव, जिप सदस्य बुद्धिनाथ कोड़ा, समाजसेवी निर्मल यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज मरांडी, सचिव निर्मला मुर्मू, उपाध्यक्ष सुनीराम मुर्मू, कोषाध्यक्ष मरियम मरांडी, उपसचिव साइमन हेंब्रम, सलाहकार संतोष कुमार हेंब्रम एवं राजू मुर्मू समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

img 20250807 wa0022549079508369086974

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर