Search

October 25, 2026 9:33 am

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।

बजरंग पंडित

पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्रांगन में दिनांक 15 से 18 मार्च तक संस्थान के छात्रों के बीच खेल-कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पोर्ट्स फेस्ट 2024” का आयोजन किया गया | संस्थान के खेल-कूद मैदान में छात्रों ने 15 मार्च को अंतर्शाखा टीम बनाकर मार्च-पास्ट किया | संस्थान के प्राचार्य डॉo ऋषिकेश गोस्वामी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चंद्रा ने मशाल प्रज्ज्वलित कर छात्रों को सौंपा जिसे सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मेटलर्जी, माइनिंग एवं बी सी ए के टीमों ने पुरे संस्थान परिसर में भ्रमण कर तीन दिनों के क्रीड़ाउत्सव के लिए मुख्य खेल-कूद मैदान में स्थापित किया | स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन 18 मार्च को विजेता टीमों एवं उम्मीदवारों को ट्राफी एवं मेडल्स से सम्मानित कर बड़े ही हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ |
इस स्पोर्ट्स फेस्ट में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो खो, टग ऑफ वॉर सहित अन्य एथलेटिक्स खेलों को सम्मिलित किया गया था | सभी खेलों में छात्र-छात्रावों के साथ सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया | रंग बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने संस्थान परिसर को रमणीय बना दिया | संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों ने विभिन्न स्टाल लगाकर सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित करते देखे गए |संस्थान के निदेशक अभिजित कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन जुड़कर कर छात्र-छात्रावों के मनोबल को बढ़ाते हुए खेलभावना को सर्वोपरी रखने का सन्देश दिया | श्री कुमार ने छात्रों से कहा कि खेल खेल-कूद हमें टीम स्पिरिट की गुण विकसित करता है जो आने वाले जीवन में एक सफलता की सीढ़ी साबित होगी |

संस्थान के प्रमुख विजेता टीम इस प्रकार हैं :-

  1. क्रिकेट
  • सिविल ब्रांच (विजेता टीम), मैकेनिकल + बी सी ए ब्रांच (उप-विजेता टीम)|
  1. वॉलीबॉल
  • मैकेनिकल + बी सी ए ब्रांच (विजेता टीम), माइनिंग + मेटलर्जी ब्रांच (उप-विजेता टीम) |
  1. खो खो
    माइनिंग + मेटलर्जी ब्रांच (विजेता टीम) |
  2. बैडमिंटन डबल (गर्ल्स)
    ज्योति और प्रियंका (विजेता) |

स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन करते हुए संस्थान के प्राचार्य ने अगले वर्ष पुनः खेल उत्सव में नये जोश एवं तैयारी के साथ मिलने एवं जल्द ही पाकुड़ पॉलिटेक्निक टेक-फेक्ट के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार रहने का आह्वाहन किया जहाँ उन्हें अपनी तकनीकी प्रतिभा को दर्शाने का मौका मिलेगा | अंत में उन्होंने संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को इस आयोजन को उत्साह, उमंग एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए संतोष प्रकट करते हुए धन्यवाद् दिया।

img 20240318 wa00375815756638491013461
img 20240318 wa00387820144532131142748
img 20240318 wa00407583369528226208233
img 20240318 wa00425688561557391464678

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!