Search

May 10, 2026 5:53 am

ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क करियोडीह के समीप शनिवार अहले सुबह एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ पर जा टकराया जिससे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या जे एच 16 एफ 6593लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर की और जा रहा था ठीक लिट्टीपाड़ा के करियोडीह के समीप चालक को झपकी आ गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गया। और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया जिससे चालक केबिन में घंटों फंसा रहा काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को केबिन से बाहर निकाला फिर अस्पताल पहुंचाया। वही उपचालक बाल बाल बच गया। सूचना पाकर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं।

img 20240518 wa00156464237188927649192

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!