Search

October 11, 2026 3:33 pm

दहेज प्रताड़ना और घर से निकाले जाने का मामला: महेशपुर थाना में पीड़िता ने करवाया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के डांगापाडा गांव निवासी सारीना खातून ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ित, गाली गलौज व मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का मामला दर्ज करवाई है. पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत में बताया है कि उसकी शादी महेशपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आलमगीर शेख के साथ हुई थी. बताया कि उसके शादी के दरम्यान ससुराल वालों को दो लाख रुपये नगद व कई सामान दिया गया था. शादी के करीब चार साल के बाद दहेज प्रताड़ित, गाली गलौज मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे- छोटे बच्चे भी है. पीडीता के लिखित शिकायत के आधार पर उसके पति आलमगीर शेख सहित सिलिमा खातून, जहांगीर शेख, नईमुल शेख, काजेमा बीबी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!