Search

April 29, 2026 4:01 am

एमडीएम की चावल हेराफेरी को लेकर समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने बरपा हंगामा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): एमडीएम की चावल की हेराफेरी को लेकर मंगलवार को बरमसिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने हंगामा बरपा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार साहा ने बताया कि बीते सात अक्टोबर को प्रधानाध्यापक योगेश्वर साहा के द्वारा करीब 10 किलो एमडीएम की चावल झोला में भरकर विद्यालय से ले जाया जा रहा था। इसको लेकर पूछने पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि खराब चावल विद्यालय के गोदाम में पड़ा हुआ था। इसका भोजन बनाने से बच्चे बीमार पड़ सकते है। इसलिए घर ले जा रहे थे। इसी को लेकर एसएमसी अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने विद्यालय के बाहर प्रधान शिक्षक के विरुद्ध हंगामा बरपा। एसएमसी अध्यक्ष सहित कालाचाँद साहा , सिराजुल मिया , हेमाजुद्दीन अंसारी , हेमन्त साहा आदि ने बताया कि प्रधान शिक्षक द्वारा काफी मनमानी बरपा जा रहा है। एमडीएम चावल की जांच होना आवश्यक है। इसको लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारियो से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वही प्रधान शिक्षक ने चावल की हेराफेरी को लेकर साफ इंकार करते हुए कहा कि खराब चावल को हटाया गया है। उधर रसोइयाओ को पूछने पर बताया कि आज 150 बच्चो की भोजन बनाने के लिए चावल सहित अन्य सामान दी गई है। जितना खाद्यान्न व सब्जी दी जाती है। हम बना देते है। सब्जी को लेकर चना व आलू दी गई है। बहरहाल गोदाम में करीब 32 बोरा चावल अच्छा पाया गया। इस सम्बंध में बीईईओ रफीक आलम से जानकारी मांगने पर बताया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!