Search

May 11, 2026 11:12 pm

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कार्य का शुभारंभ विधायक, जीप अध्यक्ष ने भूमी पुजन कर व नारियल फोड़कर किया।

केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त पहल से पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कार्य का शुभारंभ किया गया।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पीपरजोरी के पास बुधवार को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कार्य का शुभारंभ महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जीप अध्यक्ष जुली खृस्तमनी हेम्ब्रम ने भूमी पुजन करवाकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। गंगा नदी का पानी सीधे पीपरजोरी
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुँचेगा। जहां से वाटर प्यूरीफायर होकर प्रखंड के अलग अलग 14 जोन में ट्रांसफर की जाएगी। फिर उक्त 14 जोन के 14 वाटर टंकी से पुरे प्रखंड वासी को शुद्ध पेयजल पीने के लिए उपयोग में लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रखंड भर में टोटल 776.72 किलोमीटर तक वाटर सप्लाई कार्य का 222.16 करोड़ रूपये की लागत से हर घर जल नल लगाई जाएगी।

img 20240313 wa00605158009651873987143

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!