Search

April 27, 2026 11:15 am

नकली नोट के साथ रथ मेला पहुंची महिला, पुलिस के हत्थे चढ़ी।

दुकानदार की सतर्कता से पकड़ी गई जालसाज, पुलिस कर रही पूछताछ

पाकुड़, – रथ मेला देखने के बहाने नकली नोट चलाने आई एक महिला को शुक्रवार की देर शाम मेला परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना उस समय उजागर हुई जब महिला ने लगातार दो दुकानों पर ₹500 के नकली नोटों से खरीदारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले एक दुकान से नकली ₹500 का नोट देकर सामान खरीदा। दुकानदार को पहले तो शक नहीं हुआ और उसने बाकी पैसे लौटा दिए। लेकिन जब वही महिला दूसरी दुकान पर भी वही तरकीब अपनाने पहुंची, तभी पहले दुकानदार को नोट पर संदेह हुआ। उसने तत्काल दूसरी दुकान पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया। घटना की सूचना मेला कमेटी को दी गई। इसके बाद नगर थाना को सूचना दी गई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई कन्हैया कुमार और महिला मुंशी एएसआई सपना कुमारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया और नगर थाना ले गई। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान लखी के रूप में दी है, लेकिन अभी तक वह घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। महिला के पास से ₹500 के तीन नकली नोट और ₹200 का एक नकली नोट बरामद हुआ है।
इस संबंध में मेला दुकानदार अब्दुल रहमान ने नगर थाना में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नकली नोटों के स्रोत और महिला के संभावित गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!