Search

September 30, 2026 5:20 am

घरेलू कलह में महिला की हत्या, पति और बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के अनूपडांगा गांव में शुक्रवार को हत्या का वारदात प्रकाश में आया है जहां आपसी घरेलू कलह में पति के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई है,इस मामले को लेकर गांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला रामपुर गांव की सबीना बीबी (उम्र 30वर्ष)रहने वाली थी जो की अनूपडांगा के जालिम शेख (उम्र करीब 65 वर्ष )के साथ कुछ समय पूर्व में शादी हुई थी ।जालिम शेख पहले से ही महिला के साथ मारपीट करते रहते थे एवं जालिम शेख का ये दूसरा शादी था। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया था । महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच किया । वही जांच के क्रम में ग्रामीणों से पता चला की जालिम शेख शादी के बाद से ही महिला का साथ दुर्व्यभार करता रहता था । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति एवं उनकी बेटी रुहिदा बीबी (उम्र करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है एवं मृतक का पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ अस्पताल भेज दिया गया । वहीं पुलिस घटना स्थल पर ही आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!