Search

April 30, 2026 9:56 am

पशु सखियों के कार्य को मिला सम्मान, उपायुक्त ने दी आत्मनिर्भर बनने की सीख

पाकुड़ | पशुपालन के क्षेत्र में सक्रिय आजीविका पशु सखियों को बुधवार को समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की।
उपायुक्त ने पशु सखियों को पीपीआर टीकाकरण, मुर्गी व बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि मैय्या सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि का इस्तेमाल आत्मनिर्भर बनने में करें। उन्होंने पशु सखियों से 16 जून से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील भी की।
डीसी ने कहा कि सभी पशु सखी 1000 क्षमता वाले हार्डनिंग सेंटर का संचालन शुरू करें। उन्होंने तिथि भोज जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की बात कही। कार्यशाला में जिले के सभी 150 पशु सखियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीसी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पशु सखियों को मंच पर सम्मानित किया और जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पशुधन विकास योजना के तहत मिलने वाले पशु, पहले इन पशु सखियों को दिए जाएं।
कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अनिल सिन्हा, डीपीएम-जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पशु सखी दीदियां उपस्थित थीं।

img 20250618 wa00077528502589025463680

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!