Search

May 9, 2026 9:53 pm

हुनरमंद बन रहे पाकुड़ के युवा व महिलाएं, स्वरोजगार की दिशा में मजबूत कदम।

पाकुड़: युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पाकुड़ द्वारा छह दिवसीय जनरल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं तेरह दिवसीय सीसीटीवी कैमरा रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, आरसेटी निदेशक राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (पलाश-जेएसएलपीएस) प्रवीण मिश्रा एवं वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आज के समय में हुनर सबसे बड़ी ताकत है। कौशल विकास से आत्मनिर्भरता मिलती है और आर्थिक प्रगति का रास्ता खुलता है। पाकुड़ की महिलाएं और युवा अब विभिन्न क्षेत्रों में कौशल अर्जित कर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर हैं। उन्होंने आरसेटी व जेएसएलपीएस को जिले में सतत कौशल विकास कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए और युवाओं को विपणन (मार्केटिंग) की संभावनाओं का लाभ उठाकर समाज में अच्छे कार्यों की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा रिपेयरिंग प्रशिक्षण पहली बार शुरू किया गया है, जो पूरी तरह नि:शुल्क है। इसे बाजार की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान विपणन कौशल, उद्यमिता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग और बीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के सदस्य, आरसेटी संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनई एवं मोतीलाल साहा भी उपस्थित रहे।

img 20250917 wa00412278207017536571600

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!