अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संविधान रक्षा की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत ही हम सबको संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है।उधर प्रखंड कार्यालय एवं प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में भी संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्य का बारी-बारी से पाठ किया।

Related Posts
Also Read: कोयला लदा ट्रेलर पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित।





