Search

April 19, 2026 9:27 pm

मोंगला बांध ग्राम स्थित हनुमान मंदिर में चोरी, बदमाशों ने तोड़ा ताला और चुरा लिए आभूषण।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगला बांध ग्राम स्थित पाकुड़िया से दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी छरनामोंड़ का हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर गुरुवार की रात्रि को चोरों ने हनुमान जी की प्रतिमा में पहनाए गए आभूषणों की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है । घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह तब मिली जब वे भगवान के दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे । दर्शन करने गए ग्रामीणों ने पाया कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है । ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा कि प्रतिमा में सुसज्जित सारे आभूषण गायब हैं । तत्क्षण इसकी सूचना पाकुड़िया पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई । छानबीन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात्रि में अज्ञात बदमाशों में मंदिर का ताला तोड़कर सारे जेवरातों सहित दान पेटी चोरी कर ली है। साथ ही मंदिर से कुछ दूर स्थित अजय साहा के किराने की दुकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे लगभग 4 हजार रुपए की राशि चुरा ले गए हैं। पुलिस द्वारा जांच के दौरान मंदिर से चोरी किया गया दान पेटी मंदिर से कुछ दूर लकड़पहाड़ी रोड में सड़क किनारे चापाकल के पास फेंका हुआ पाया गया।घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।इधर इस बाबत थाना प्रभारी अमित कु सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।आरोपियों की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

img 20241206 wa00261520878706905102131
img 20241206 wa00274817966701238432938

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!